ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विकासखंड धारी के दुदुली ग्राम सभा में हुए दर्दनाक वाहन हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु देर रात हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता कर सभी घायलों के समुचित, बेहतर एवं शीघ्र उपचार के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

हरीश पनेरु ने कहा कि इस कठिन समय में सभी घायलों और उनके परिवारों के साथ पूरा समाज खड़ा है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की बात कही।

बताया जा रहा है कि दुदुली क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  5-Day Banking की मांग हुई तेज, UFBU उत्तराखंड की बैठक में NBOA ने अधिकारियों के हितों की उठाई मजबूत आवाज

You missed

error: Content is protected !!