हल्द्वानी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन में गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल दिखावा कर रही है और जमीनी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के सभी विधायक इस मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: गोला बाईपास पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.