ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  तल्लीताल क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया।

शौर्य रिसोर्ट में कार्यरत 33 वर्षीय दिनेश चन्द्र उपाध्याय 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचा, जिसके बाद 23 अप्रैल को थाना तल्लीताल में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि घटना वाले दिन आरोपियों ने भारी मात्रा में शराब का सेवन किया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने कबूल किया कि विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश उपाध्याय को गहरी खाई में धक्का दे दिया।

पुलिस ने 29 अप्रैल को साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी कमल सिंह बिष्ट को बीएनएस-2023 की धारा 103/238 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नैनीताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गुमशुदगी के इस जटिल मामले का पर्दाफाश हो गया है।

यह भी पढ़ें :  रुद्रपुर में युवती के कथित अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

You missed

error: Content is protected !!