ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
Close up of male hands in bracelets behind back
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर साइबर ठगों के लिए “मनी म्यूल” के रूप में काम कर रहे थे।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान समीर बाछाड़, राज बाछाड़, रोहित राय, रोहित मिस्त्री और हरीश सरकार के रूप में हुई है। अचानक हुई पुलिस रेड के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में भी बेचैनी का माहौल देखने को मिला। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

ऐसे करते थे ठगी में मदद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मामूली पैसों के लालच में अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी से जुटाई गई रकम को ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ठग अब खुद सामने आने के बजाय युवाओं को “मनी म्यूल” बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि कानून की पकड़ से बच सकें।

साइबर सेल की चेतावनी

दिल्ली साइबर सेल के एसआई नरेश कुमार ने बताया कि साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें आसान पैसे के लालच से दूर रखें।

उन्होंने साफ कहा कि कुछ हजार रुपये के लालच में बैंक खाता देना सीधे जेल तक पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें :  मानिला देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीकृष्ण लीलाओं से भावविभोर हुए श्रद्धालु

You missed

error: Content is protected !!