ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  कालाढूंगी क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

4 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में नयाँगांव तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच के दौरान वह वाहन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब थार पर लगी नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, तो वाहन का मालिक कोई अन्य व्यक्ति निकला।

गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथी की मदद से वाहन की असली नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वाहन को कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी में FIR संख्या 42/2026 दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके फरार साथी प्रभजोत की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!