हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय और उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न मोटर ड्राइविंग स्कूलों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान देवभूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग School में कई खामियां पाई गईं। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना उचित प्रशिक्षण दिए ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में बाघ का खूनी हमला, युवक को जंगल में घसीट ले गया बाघ; दो घंटे की तलाश के बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.