ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

34 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बिजनेस मॉडल और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर दिखाया उद्यमिता का हुनर

नैनीताल। जनपद नैनीताल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नैनीताल में आयोजित कौशलम जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में अपने अभिनव स्टार्टअप आइडिया और बिजनेस मॉडल प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 34 विद्यालयों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और निर्णायकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ऐपन आर्ट, हिमालयी औषधियों से निर्मित साबुन, शैंपू, इत्र, रूम फ्रेशनर, गो उत्पादों से बनी धूप, चित्रकला, आकर्षक कालीन, थालपोश, तोरण, जूट के गुलदस्ते, मोमबत्तियां, चाय पत्ती, धूपबत्ती, वानस्पतिक औषधियां, रिंगाल से बनी टोकरियां, मडुवा बिस्किट, जैविक अचार, पहाड़ी पीसी नून, चना बर्फी और कोकून सजावटी सामग्री समेत दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं प्रदर्शित कीं।

निर्णायक मंडल के निरीक्षण के बाद राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख को प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत को द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज हलसो कोरड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के उद्यमशील शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित आठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में श्रीमती दीपा रैकवाल, श्री दुर्गा प्रसाद, श्रीमती रेखा गढ़िया, श्री धीरेंद्र जोशी, श्री नीरज जोशी, श्रीमती ज्योति द्विवेदी, श्री चंदन राम आर्य और श्रीमती दीप्ति बोरा शामिल रहे।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ज्योतिर्मय मिश्र और मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अब नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रदर्शनी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर वैभव पंत और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन से नीरज पांडे सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी, डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, श्रीमती रेखा तिवारी और श्रीमती कविता माहरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल के ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से रखीं क्षेत्र की समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!