नैनीताल में प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज मातृ दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय में आज मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनन्दन के साथ की गई। साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलो में म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड,स्पून रेस,लकी मॉम आदि अनेक खेल थे।लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम को चुना गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वी.के. मिश्रा वरिष्ठ शल्य चिकित्सक बी.डी. पांडे हॉस्पिटल नैनीताल विशिष्ठ अतिथि श्री आलोक जोशी
समन्वयक शिक्षा विभाग एवं कर्नल वीरेंद्र तिवारी रहे। बच्चों द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सभी को धन्यवाद कहा गया एवं सभी माताओं को जलपान देकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस दौरान प्रधानाचार्य विनीता रावत,उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा, आशा जोशी,लता फर्त्याल,रूचि साह,विक्रम सिंह रावत,किरन मेर,पल्लवी जोशी,किरन रतूड़ी,रीमा पवार,लवी जोशी तुलसी,पूनम,रेनू एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे

