ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

चंपावत घटना के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

हल्द्वानी। चंपावत में हुई आपराधिक घटना के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।

शनिवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी और वरिष्ठ नेता भुवन जोशी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि चंपावत की घटना की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, एडवोकेट खीम सिंह बोरा ‘रवि’, एडवोकेट मोहन कांडपाल, बच्ची सिंह बिष्ट, पूर्व शिक्षक मदन मेर, बालम सिंह जीना, अर्जुन सिंह मेहता, विनोद मर्तोलिया, गौरव जोशी, नीरज बिष्ट, कुलदीप सिंह बोरा, रवि कन्याल और सुजल पंवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!