ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की नगर उपाध्यक्ष गीता देवी द्वारा दिवंगत रानी शोमावंती सेठी पत्नी राजा गुलाब सिंह सेठी निवासी करायल जोलाशाल, छड़ायल, हल्द्वानी की स्मृति में कांगड़ा देवी मंदिर परिसर, गुरुकुल स्कूल मोड़, कमलुवागांजा रोड पर आम जनता, राहगीरों और मजदूरों के लिए शीतल जल कूलर समर्पित किया गया।

कांगड़ा देवी मंदिर क्षेत्र एक प्रमुख चौराहे पर स्थित है, जहां ऑटो स्टैंड, बिजली घर, विद्यालय सहित आसपास बड़ी संख्या में मजदूर और स्थानीय लोग निवास करते हैं। मंदिर परिसर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, ऐसे में यह शीतल जल कूलर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल सपरिवार, जिला महिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, वार्ड 41 के पार्षद चंद्र प्रकाश, पहाड़ी हिंदु संगठन के नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पाण्डेय, हरेन्द्र राणा, सरोज, दीपा मंगोली, मंदिर समिति से जुड़े पंडितजी एवं क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।

भुवन चंद्र पाण्डेय (रसेरा), जो मूल रूप से ऐतिहासिक बाराबीसी पट्टी, जिनगाल-कनालीछीना, पिथौरागढ़ के निवासी हैं, वर्तमान में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष हैं।

वह समाजसेवी एवं आंदोलनकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा पूर्व में हल्द्वानी-काठगोदाम मेयर प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!