ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत शुरू 

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट एक बार फिर प्रशासन और जल संस्थान के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

शहर के कई इलाकों से पानी की कमी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। वहीं जल संस्थान की लापरवाही के चलते जगह-जगह हो रहे पानी के लीकेज भी अब तक बंद नहीं हो पाए हैं, जिससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है।

हालांकि जल संस्थान का दावा है कि इस बार पेयजल संकट से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। विभाग के अनुसार 25 पानी के टैंकर तैयार रखे गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पेयजल पहुंचाएंगे।

इधर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में हल्द्वानी और रामनगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए जल संस्थान को पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, निजी टैंकरों के किराए तय करने तथा ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंकों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन क्षेत्रों को भी चिन्हित किया गया है जहां सबसे अधिक पेयजल किल्लत होती है।

इन इलाकों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें :  चंपावत में नाबालिग से दरिंदगी: शादी में गई किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, कमरे में बांधकर छोड़ा

You missed

error: Content is protected !!