ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में शादी समारोह के दौरान बवाल, डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में रविवार रात एक विवाह समारोह के दौरान डीजे संचालक और स्थानीय युवकों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट और लूटपाट का रूप ले लिया, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

देवला मल्ला निवासी उमेश चंद्र टम्टा ने काठगोदाम थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके भाई शुभम के साथ कुछ युवकों का पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उमेश के अनुसार जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर चाकू से हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर उनकी सोने की चेन और जेब में रखे करीब 50 हजार रुपये भी लूट ले गए।

घटना के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं ने काठगोदाम थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पुष्पा देवी ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजे संचालक के समर्थक उनके घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें और अन्य परिजनों को चोटें आई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 अगस्त2026

You missed

error: Content is protected !!