ब्रेकिंग न्यूज़
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशअंजुमन सिद्दिकियान कमेटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, कॉमर्शियल पायलट आमिर आलम भी हुए सम्मानितकोटाबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार, सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामनमोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, युवाओं और महिलाओं पर फोकस, कई बड़े मंत्रालयों में बदलाव की अटकलेंSSP मंजुनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

Vi वोडाफोन आइडिया ने हल्द्वानी में अपना 5G नेटवर्क लॉन्च किया

तेज़ स्पीड, बेहतर कनेक्टिविटी और विस्तृत नेटवर्क के साथ डिजिटल युग से जुड़ेगा उत्तराखंड

हल्द्वानी। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने  हल्द्वानी में अपने 5G नेटवर्क की औपचारिक लॉन्चिंग की।

COH सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि Vi 5G ग्राहकों को तेज, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बेहतर कस्टमर सर्विस और विस्तृत नेटवर्क कवरेज का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कंपनी उत्तराखंड में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एरिया सेल्स मैनेजर मोहित गुप्ता ने कहा कि Vi 5G तकनीक युवाओं और व्यापार जगत के लिए नए अवसर लेकर आएगी। तेज इंटरनेट स्पीड से स्टार्टअप, डिजिटल एजुकेशन, हेल्थकेयर और अन्य क्षेत्रों को काफी लाभ मिलेगा।

जोनल मैनेजर मोहम्मद नावेद ने बताया कि कंपनी लगातार उत्तराखंड में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उनका कहना था कि हर ग्राहक तक बेहतरीन कनेक्टिविटी और उत्कृष्ट सेवा पहुंचाना कंपनी का लक्ष्य है। Vi 5G के जरिए डिजिटल इंडिया के सपने को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

कंपनी के अनुसार Vi 5G की प्रमुख विशेषताओं में सुपरफास्ट डाउनलोड स्पीड, स्मूद स्ट्रीमिंग और गेमिंग, कम लेटेंसी, बेहतर रिस्पॉन्स, अधिक कनेक्टिविटी और व्यापक कवरेज शामिल हैं। कंपनी ने उत्तराखंड के नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस दौरान एरिया सेल्स मैनेजर मोहित गुप्ता, टीएसएम देवेंद्र अधिकारी, डीएससी नरेश बिष्ट, शंकर फुलारा, जितेन्द्र जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जूता शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर टीम ने बड़ी दुर्घटना टाली

You missed

error: Content is protected !!