ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

NEET परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, फूंका पुतला

हल्द्वानी। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। एमबीपीजी महाविद्यालय में NSUI से जुड़े छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

इस दौरान छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। युवाओं का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता लगातार सवालों के घेरे में है, जिससे छात्रों का भरोसा टूट रहा है।

छात्र नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार बेकफुट पर, पुलिस के तीन बड़े यू-टर्न, सियासी दबाव के बाद बदले कदम

You missed

error: Content is protected !!