सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहने पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर करणी सेना का विरोध,पुतला दहन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
हल्द्वानी। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के विरोध में करणी सेना युवाशक्ति उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में एकत्र होकर नारेबाजी की और उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर दिया गया बयान करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। करणी सेना कार्यकर्ताओं ने एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की।
करणी सेना युवाशक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा ने कहा कि किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

