ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पेट्रोल पंपों पर सिटी मजिस्ट्रेट की जांच, अफवाहों से बचने की अपील,पैनिक फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी।  पेट्रोल और डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह और पैनिक की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंप संचालकों से तेल की उपलब्धता, स्टॉक और बिक्री दरों की जानकारी ली। साथ ही यह भी जांचा गया कि कहीं किसी प्रकार की कालाबाजारी या निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूले जाने जैसी शिकायत तो नहीं है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक न फैलाएं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है तथा तेल कंपनियों की ओर से लगातार सप्लाई की जा रही है।

वहीं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पंप संचालक पहले से ही तेल खत्म होने से पहले नया ऑर्डर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से और निर्धारित सरकारी रेट पर ही पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन

You missed

error: Content is protected !!