हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की नैनीताल जिला इकाई का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूती देने की दिशा में कई नई नियुक्तियां की गईं।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल और जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा की मौजूदगी में जिला, नगर, महिला एवं युवा इकाई में सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संगठन विस्तार के तहत संरक्षक मंडल, अनुशासन समिति, लीगल सेल और सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमें समाज के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को शामिल किया गया है।
जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि पहाड़ की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संगठन को तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। संगठन का लक्ष्य नैनीताल जिला कमेटी में 500 लोगों को जिम्मेदारी देकर पर्वतीय समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि एक ओर 2027 के चुनाव नजदीक हैं, वहीं दूसरी ओर पहाड़ की संस्कृति और संसाधनों के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर पर्वतीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा।
महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर और नगर अध्यक्ष कविता जीना ने भी महिला कमेटी का विस्तार करते हुए कई महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के हर आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और अब संगठन प्रत्येक महिला तक पहुंचकर “पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान” को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि जल्द ही जिला सम्मेलन आयोजित कर संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
साथ ही राज्य स्तर पर पहाड़ के विकास से जुड़ी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को भी विस्तार से साझा किया जाएगा।

