ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़।  मुनस्यारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्वीटी से मुनस्यारी जा रही एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 शनिवार सुबह क्वीटी से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे हरकोट बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

दुर्घटना में बला गांव निवासी 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पूर्व सैनिक थे और कैंटीन से सामान लेने के लिए मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं हादसे में प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़क सुरक्षा इंतजामों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि हरकोट बैंड क्षेत्र में न तो क्रैश बैरियर लगाए गए हैं और न ही मजबूत पैरापिट बनाए गए हैं। लोगों के मुताबिक इस मोड़ पर पहले भी कई बार हादसों का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें :  तहसील रिश्वत प्रकरण में 20 घंटे बाद खत्म हुआ गतिरोध, विजिलेंस ने दोनों कर्मचारियों को किया मुक्त, जांच जारी

You missed

error: Content is protected !!