ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

पेट्रोल डालकर पड़ोसी को जलाने वाला आरोपी मृत मिला, झाड़ियों में मिला शव

पौड़ी।  थलीसैंण क्षेत्र के रौली गांव में पड़ोसी को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी का शव सोमवार सुबह झाड़ियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आनंद सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि शनिवार शाम करीब सात बजे उसने अपने पड़ोसी वीरेंद्र सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। घटना में वीरेंद्र सिंह करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गए, जिनका इलाज पौड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना के दौरान आरोपी आनंद सिंह भी आग की चपेट में आ गया था, जिससे उसके बाएं हाथ और पैर में चोटें आई थीं। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
पीड़ित वीरेंद्र सिंह की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
फरार आरोपी की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार सुबह करीब नौ बजे रौली गांव की सरहद पर झाड़ियों में आनंद सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस को घटनास्थल से फिनाइल की खाली बोतल और 100 मिलीलीटर की सीलबंद कीटनाशक बोतल भी मिली है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधान की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, नदी में कूदे युवक की बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!