ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले की होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी उदिता पनेरू ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 17 वर्षीय उदिता का चयन अंडर-18 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है।

खास बात यह है कि यह उनका लगातार दूसरा नेशनल चयन है। इससे पहले भी वह 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

हल्द्वानी निवासी उदिता वर्तमान में एमबीपीजी डिग्री कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से पूरी की है। खेल के साथ-साथ वह एनडीए की तैयारी भी कर रही हैं और अब तक दो बार एनडीए परीक्षा दे चुकी हैं। उनका लक्ष्य देश की सेवा करना है।

उदिता ने राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह यूथ स्टेट और जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता रह चुकी हैं, जबकि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। वह अब तक पांच बार स्टेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें 2024 और 2025 में लगातार रनर-अप रहने का गौरव भी शामिल है।

उनकी प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए उनका चयन 38वें नेशनल गेम्स कैंप और 75वीं सीनियर नेशनल कैंप के लिए भी किया जा चुका है।

उदिता के चयन पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके कोच सचिन वैश्य ने बताया कि उदिता बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। वह सुबह-शाम नियमित अभ्यास के साथ पढ़ाई और एनडीए की तैयारी को भी बेहतरीन तरीके से संतुलित कर रही हैं।

उदिता के पिता कृष्ण चंद्र पनेरू और माता रेनू पनेरू ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कोच सचिन वैश्य और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज

You missed

error: Content is protected !!