ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट

सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की नहीं होगी अनुमति: एसएसपी मंजुनाथ टीसी

नैनीताल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) एवं पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने वीडियो बाइट जारी कर सभी नागरिकों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और वर्तमान में चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा, श्री कैची धाम यात्रा के साथ पर्यटन सीजन चरम पर है। ऐसे में यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहार और पर्यटन गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

एसएसपी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन, सीएलजी और शांति समिति के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नमाज केवल निर्धारित और अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिद परिसर एवं ईदगाह में ही अदा की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मैदान या सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक प्रचार फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुर्बानी को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित एवं बंद स्थानों पर ही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कुर्बानी प्रक्रिया के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए और स्वच्छता बनाए रखना संबंधित लोगों की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पुल और सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चेतावनी—1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल

You missed

error: Content is protected !!