ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कर्मचारी नेता स्वर्गीय गिरीश उप्रेती की पत्नी तथा डॉ. कंचन उप्रेती की माता जानकी उप्रेती (78 वर्ष) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को चित्रशिला घाट में किया गया। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके दो पुत्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत हैं।

इसके साथ ही कूटा ने पूर्व सभासद मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. रितेश साह ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 5 मेडिकल टीमें और 3 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात, मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुशीला तिवारी अस्पताल और भवाली CHC को रखा गया बैकअप पर
error: Content is protected !!