ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह “उड़ान” का भव्य आयोजन

हल्द्वानी। स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मंगलवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह “उड़ान” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षिका एवं समाज सेविका मीना बिष्ट रहीं। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक के.के. भट्ट एवं प्रधानाचार्या प्रसून भट्ट के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रबंधक के.के. भट्ट ने कहा कि “उड़ान” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊंचाई देने का प्रयास है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

प्रधानाचार्या प्रसून भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना उनकी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अंत नहीं बल्कि सुनहरे भविष्य की शुरुआत है।

उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में भी निरंतर मेहनत, विनम्रता और सीखने की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मीना बिष्ट ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन से जूझ रहे थापला-जलालगांव पहुंचे भाजपा नेता हेम आर्य, ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण और राहत का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!