ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएंउत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

भीमताल। नौकुचियाताल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झील में उतराता मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी 72 वर्षीय आरके गुप्ता के रूप में की है।

जानकारी के अनुसार, नौकुचियाताल क्षेत्र के चनौती में स्थानीय लोगों ने सुबह झील में एक बुजुर्ग का शव उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर जांच शुरू की।

भीमताल कोतवाली के एसआई महेंद्र राज ने बताया कि मृतक मूल रूप से गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित कैले डीएम अपार्टमेंट के निवासी थे और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ नौकुचियाताल स्थित रामा ग्रुप में रह रहे थे।

प्राथमिक जांच में मृतक की दोनों कलाइयों पर ब्लेड से कट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद हुई है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आरके गुप्ता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक आरके गुप्ता एक बैंक में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो दिल्ली में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.