ब्रेकिंग न्यूज़

बकरीद पर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन और हाईटेक निगरानी तेज; PAC और QRT की तैनाती से अराजक तत्वों में खौफ

हल्द्वानी। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पूरे जनपद में पुलिस, पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जनपद के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त नजर रखना है।

इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाइयों और अन्य सूचना तंत्रों को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस की टीमें हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.