ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

दिन इनकम बढ़ेगी जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और राहत महसूस करेंगे। यात्रा से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर का माहौल नया कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और खूब मन लगाकर काम करेंगे।

वृषभ

दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी। काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे।

मिथुन

दिन स्वास्थ्य में सुधार आएगा और तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। यात्रा करना अभी ठीक नहीं है। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें। मन की शांति के लिए योग ध्यान करें। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कर्क

दिन खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन में अपनापन और नजदीकी रहेगी।

सिंह

दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार चिन्ता दे सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या

दिन बहुत अच्छा रहेगा। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार वालों के व्यवहार से काफी खुश होंगे। स्वस्थ रहने के लिए स्वयं पर ध्यान देना होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे बर्ताव भी सही रखना होगा।

तुला

दिन मध्यम फलदायक रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी काम में भी सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। परिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।

वृश्चिक

दिन इनकम ठीक रहेगी फिर भी पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में स्थिति पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी खास बात पर विचार विमर्श करके उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में मेहनत रंग लेकर आएगी।

धनु

दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। खर्चे काफी बढ़ेंगे जिससे आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है और ज्यादा ध्यान से काम करना होगा।

मकर

दिन इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। नौकरी कै सिलसिले में भी अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी।

कुंभ

दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।समय परिवार को देंगे और परिवार वालों की नजर में ओहदा बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों पर भरोसा रखें।

मीन

दिन बढ़िया रहने वाला है। इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के मामले में कुछ संवेदनशील रहेंगे और कुछ नया करने से हिचकेंगे।

यह भी पढ़ें :  पुताई के बहाने की रेकी, फिर लाखों की चोरी… हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!