ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) और चारा सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 90 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-1 पद के लिए कृषि विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री अनिवार्य रखी गई है। वहीं सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-3 पद के लिए कृषि में स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की योग्यता निर्धारित की गई है। चारा सहायक पद के लिए भी बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री आवश्यक होगी।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

वेतनमान की बात करें तो सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-1 पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं सहायक कृषि अधिकारी श्रेणी-3 और चारा सहायक पदों के लिए 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतनमान निर्धारित किया गया है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया का विवरण आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें :  UKPSC PCS Final Result: रुद्रपुर की जसमीत कौर बनीं टॉपर, हल्द्वानी की वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर; 182 पदों पर चयन, 9 बने SDM, 10 बने CO,देखें पूरी लिस्ट...

You missed

error: Content is protected !!