ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय-अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तस्कर गिरफ्तार, 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस को वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स रिकवरी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। नैनीताल जनपद की एसओजी एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 600 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा पाया गया है, जिससे कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह बरामदगी वर्ष 2026 में उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई सबसे बड़ी स्मैक रिकवरी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से प्रदेश में सक्रिय नशा तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

नैनीताल पुलिस की इस बड़ी सफलता को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस द्वारा बरामदगी और गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का जल्द ही विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य संलिप्त तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  कूटा ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का किया सम्मान, शिक्षकों की मांगों सहित नैनीताल के विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!