ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नगर निगम की बैठक में स्वच्छता, कूड़ा पृथक्करण और अनुबंध की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सभागार में महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शहर के बाजार एवं फूड कोर्ट संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, अनुबंध की शर्तों के पालन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम के साथ किए गए अनुबंध की सभी शर्तों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से SWM Rules-2026 के तहत कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फूड कोर्ट और बाजार संचालकों का सहयोग जनसुविधाओं के विस्तार तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। स्वच्छता और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कर अधीक्षक महेश पाठक, नोडल मार्केटिंग अनुभाग के गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अधिकारी और फूड कोर्ट संचालक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  चंपावत : रीठासाहिब जोड़ मेले में बड़ा हादसा टला, अचानक बढ़े नदी के जलस्तर में फंसे 70 से अधिक श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

You missed

error: Content is protected !!