ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  शहर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। बरेली रोड स्थित इंदिरा नगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आलिया (18) पुत्री शानू, निवासी इंदिरा नगर, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आलिया सड़क पर जा रही थी, तभी एक डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती वाहन के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल डम्पर को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी, नैनीताल पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक की खेप पकड़ी
error: Content is protected !!