ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद सड़क पर तमाशा बन गया। खरीदारी के दौरान किसी घरेलू बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि महिला ने पास की एक चाय की दुकान से फ्राईपैन उठाकर अपने पति पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंडी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ वार करने के बाद पति मौके से भाग निकला, जबकि महिला फ्राईपैन हाथ में लेकर उसके पीछे दौड़ती रही। करीब 15 से 20 मिनट तक मंडी क्षेत्र में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग तमाशा देखने के लिए जुट गए।

घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल बन गया। हालांकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। यदि जांच में शांति व्यवस्था भंग करने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  ऊधमसिंह नगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़: आयुर्वेदिक दवा में अंग्रेजी दवा मिलाने का आरोप, हथियार और हिरण के सींग भी बरामद

You missed

error: Content is protected !!