ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कूटा ने जगत सिंह रावत के निधन पर जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने स्नो व्यू प्लेन व्यू निवासी एवं एटीआई के पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष रहे श्री जगत सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री रावत अपने पीछे दो पुत्र मोहित (मम्मू), अमित (मोंटी) तथा दो पुत्रियां विजेता सिंह और संगीता रावत सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

कूटा की ओर से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार तथा एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. रितेश साह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कूटा पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रावत का शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज और शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर पहुंचकर भरवा रहे गणना प्रपत्र
error: Content is protected !!