ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

असों-भैरूं मोटरमार्ग पर घास लेने जा रही महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी 

बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। असों-भैरूं मोटरमार्ग पर घास लेने जा रही महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या यूके 02 सीए 0677 ग्रामीण महिलाओं को लेकर घास लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान असों-भैरूं मोटरमार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक भगवत सिंह बड़ती की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में सुरमा देवी (56) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह, निवासी खटगेड़ा तथा कमला देवी (32) पत्नी संतोष ऐठानी, निवासी ऐठाण की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा उमा शाही (25), तारा देवी (33) और राधा (27) भी घायल हुई हैं। सभी घायल महिलाएं स्थानीय क्षेत्र की निवासी हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन सचिवों को किया तलब; 22 हजार कर्मचारियों से जुड़ा मामला

You missed

error: Content is protected !!