ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिला अस्पताल के पास अनियंत्रित टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला, एक की टांग बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हायर सेंटर रेफर

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के बीच शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप जल संस्थान का एक सीवर टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे चल रही दो महिला पर्यटकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, नगर पालिका सभासद, मां नैना देवी मंदिर समिति के पदाधिकारी और अन्य लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल बी.डी. पांडेय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिलाएं दिल्ली के गगन विहार क्षेत्र की निवासी हैं और नैनीताल घूमने आई थीं। बताया जा रहा है कि जल संस्थान के सीवर टैंकर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दोनों महिलाओं पर चढ़ गया। हादसे में एक महिला की टांग बुरी तरह कुचल गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। संकरे मार्गों, बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

लोगों ने प्रशासन से वाहनों की नियमित तकनीकी जांच, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं को राहत: 16 जून तक मध्यरात्रि तक खुलेंगी दुकानें, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.ने दिए विशेष निर्देश

You missed

error: Content is protected !!