ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने विश्व विख्यात निशानेबाज, पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित और भारत को एशियाई तथा कॉमनवेल्थ खेलों में अनेक गौरवपूर्ण उपलब्धियां दिलाने वाले आदरणीय श्री जसपाल सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इस शोकपूर्ण अवसर पर कूटा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे खेल जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कूटा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस दौरान कूटा ने नैनीताल शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव पर भी चिंता व्यक्त की। संघ ने प्रशासन से शहर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

कूटा की ओर से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. रितेश साह ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.