ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरिद्वार से  लौट रहे एक परिवार की कार मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला के पास वैगनआर कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार ट्रॉली में फंसकर कई किलोमीटर तक घिसटती चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर निवासी विमल सिंह (45) अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। सुबह करीब 4 बजे हुए इस हादसे में विमल सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह (40) और भांजी आलीख्या वर्मा (20) पुत्री संतोष वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में विमल के बेटे वीर पटेल (14), रुबी (15) और उनके साले आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

इंस्पेक्टर मैगलगंज संजीव सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद
error: Content is protected !!