ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंदन हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक प्रियंका एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान चंदन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के बीपी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल (SpO₂), ऊंचाई, वजन तथा पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) की जांच निशुल्क की गई। साथ ही प्रतिभागियों को प्रिविलेज हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर अस्पताल के इमरजेंसी हेड डॉ. मुनीब तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निखत ने स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए और नियमित स्वास्थ्य जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने योग को स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि “स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।” सभी प्रतिभागियों से प्रतिदिन योग करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में पानी भरने गई महिला पर बाघ का हमला, हिम्मत दिखाकर बचाई जान; गांव में दहशत
error: Content is protected !!