ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नगर का गौरव सम्मान समारोह के 26 वें कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित। 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। नगर का गौरव सम्मान समारोह की 26वीं कड़ी के अंतर्गत कालाढूंगी नगर के वार्ड संख्या-7 में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता मनोज पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

भाजपा नेता मनोज पाठक ने बताया कि उनके द्वारा “नगर का गौरव सम्मान समारोह” कार्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम इस श्रृंखला की 26वीं कड़ी है।

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी स्कूली बच्चों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा मंदिरों के पुजारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। इससे उन्हें समाज और जनता की सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा एवं ऊर्जा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा। मनोज पाठक ने बताया कि कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शासन एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

समारोह में सम्मानित व्यक्तियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जर्जर भवनों पर प्रशासन सख्त, मरम्मत नहीं कराने पर होगी BNSS के तहत कानूनी कार्रवाई
error: Content is protected !!