ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अजय भट्ट ने डॉ. मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘एक देश, एक विधान और एक निशान’ की अवधारणा को लेकर संघर्ष करते हुए डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में गजराज सिंह बिष्ट, रेनु अधिकारी, साकेत अग्रवाल, जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, प्रदीप बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें :  गधेरे में नहाने उतरा हल्द्वानी का बीसीए छात्र डूबा, दोस्तों के सामने गई जान

You missed

error: Content is protected !!