ब्रेकिंग न्यूज़
सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”
खबर शेयर करे -

रील बनाते-बनाते हुआ प्यार, पति और तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी प्रेम कहानी, तीन बच्चों की मां ने छोड़ा परिवार

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सोशल मीडिया के जरिए पनपे प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और महिला अपने पति व तीन छोटे बच्चों को छोड़कर युवक के साथ हरियाणा चली गई।

जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव की रहने वाली महिला की इंस्टाग्राम पर कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। कुछ दिन पहले महिला मौका मिलते ही अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर युवक के साथ हरियाणा चली गई।

मां के अचानक घर छोड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चों के रोते-बिलखते हालात देखकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और उसे हरियाणा में खोज निकाला।

हालांकि, पुलिस टीम के सामने महिला ने अपने पति के साथ वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया। जांच अधिकारी एसआई ललित डंगवाल ने बताया कि महिला बालिग है, इसलिए कानून के तहत उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध वापस नहीं लाया जा सकता।

वहीं, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला ने पुलिस टीम से जल्द वापस आने की बात कही है। फिलहाल वह हरियाणा में अपने रिश्तेदारों की देखरेख में रह रही है।

यह भी पढ़ें :  कारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकार

You missed

error: Content is protected !!