ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में एक महिला ने अपनी देवरानी पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी और उसकी नाबालिग बेटी की वीडियो अश्लील गानों व टिप्पणियों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि इस साजिश में उसकी सास भी शामिल है। विरोध करने पर जान से मारने और सड़क दुर्घटना कराने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि तीन जनवरी को देवरानी ने घर में घुसकर ईंट से हमला किया।

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से होगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़, 8 अगस्त की खड़गे रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी पार्टी

You missed

error: Content is protected !!