ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो

अपनी मौत के लिए अपने प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार,मृतका की पुत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

किच्छा। ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मौत से पहले महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद पुलिस ने मृतका की पुत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मृतका इति मंडल की पिछले दो वर्षों से बंगाली कॉलोनी, सुभाष नगर निवासी भावेश विश्वास से फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि भावेश ने महिला को मोबाइल फोन भी दिए और शादी का भरोसा दिलाया। इसी विश्वास में महिला अपने पति और परिवार को छोड़कर अलग रहने लगी थी।

मृतका की बेटी के मुताबिक, घटना से पहले उसकी मां ने उसके पिता को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और अब वह नहीं बचेगी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले महिला ने अपने कथित प्रेमी को वीडियो कॉल की और कहा, “मैंने तेरे लिए अपना घर-परिवार सब छोड़ दिया, अब तू मुझसे शादी करने से इनकार कर रहा है।” इसके बाद उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी मौत के लिए भावेश विश्वास को जिम्मेदार ठहराया।

मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा दिए गए धोखे और मानसिक उत्पीड़न के कारण उसकी मां ने यह कदम उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रकृति का दुर्लभ करिश्मा! गाय ने दो मुंह, चार आंखें और तीन कान वाली बछिया को दिया जन्म
error: Content is protected !!