नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा “मिशन ग्रीन” अभियान के अंतर्गत शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद केंद्र (आरएआरआई) के पूर्व प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. गिरीश चंद्र जोशी ने देवदार, बांज, बुरांश, पदम तथा हाइड्रेंजिया के पौधे रोपे।

इस अवसर पर डॉ. गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि पौधारोपण केवल सेवा नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति सकारात्मक सोच और उसके ऋण को चुकाने का सबसे प्रभावी माध्यम अधिक से अधिक पौधे लगाना है।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, जनेऊ, विवाह तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाने का आह्वान करते हुए इसे जीवन का श्रेष्ठ और सकारात्मक कार्य बताया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जोशी को शॉल ओढ़ाकर, पौधों का फ्लायर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम पूर्व निदेशक, पर्यावरण संस्थान स्वर्गीय डॉ. रणबीर सिंह रावल एवं स्वर्गीय डॉ. सुचेतन साह की स्मृति को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के लिए सभी पौधे वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए। मिशन ग्रीन अभियान में डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हेम जोशी, डॉ. हिमानी कार्की, वसुंधरा, लता, मोहित खाती, लीला, दिशा, आयुषी, अदिति जोशी, अंशिका, कल्पना रौतेला, मनीषा पंत, पायल, आयुष, दीक्षा, हिमानी, कोमल पांडे, लक्ष्मी नेगी, उपासना सहित अनेक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य से जुड़ा है धनतेरस का पावन पर्व, आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है धनत्रयोदशी - डॉ ललित तिवारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.