ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। दमुवाढुंगा क्षेत्र के मालिकाना हक और वार्डों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के साथ जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रवासियों को शीघ्र मालिकाना हक प्रदान करने के लिए ड्रोन सर्वे कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में वार्ड संख्या 35, 36 और 37 के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्षद प्रतिनिधि वार्ड संख्या 37 हृदयेश कुमार के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, वार्ड संख्या 36 की पार्षद तनुजा जोशी तथा वार्ड संख्या 35 के पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद ने जिलाधिकारी के समक्ष दमुवाढुंगा के लंबे समय से लंबित मालिकाना हक के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर उचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान हो सके।

बैठक के दौरान वार्ड संख्या 37 की क्षतिग्रस्त सड़कों और विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों का मुद्दा भी उठाया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को जल्द भरवाने की मांग की गई, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : रामगढ़ के गांवों में गुलदार का आतंक, स्कूल-आंगनबाड़ी तक पहुंचा; दहशत में ग्रामीण
error: Content is protected !!