ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में शनिवार के माह के अंतिम दिन खीर का भोग लगाकर भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित भगवान शनि देव मंदिर में शनिवार को माह के अंतिम शनिवार के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शनि देव को 101 लीटर दूध से बनी खीर का भोग अर्पित किया गया तथा दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शनि देव का 21 किलो तेल से अभिषेक किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि विशेष भोग के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शनि देव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा।

इस अवसर पर भगवान सिंह, विनोद तिवारी, कृतिका पांडे, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अरविंद सिंह पटियार, आनंद सिंह बिष्ट, पंकज बरगली, गुड्डू सिंह ठठोला, समीर शाह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर डीएम का बड़ा एक्शन, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश
error: Content is protected !!