ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

“मंत्री राम सिंह कैड़ा गाँव- गाँव पहुंचकर सुन रहे हैं ग्रामीणों की समस्या”

बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं पर मौके से अधिकारियों को किया फोन, क्षतिग्रस्त मार्गों की डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश।

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विधानसभा के अनर्पा, अनोठी, पोखरी, सकदीना, देवनगर, पलड़ा, सरना सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की जल्द मरम्मत कराने तथा खराब सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के दौरान सड़कें बंद होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया समय रहते पूरी कर ली जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार बेकफुट पर, पुलिस के तीन बड़े यू-टर्न, सियासी दबाव के बाद बदले कदम

You missed

error: Content is protected !!