ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। मुख्यमंत्री धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे। अहाना रिसॉर्ट हैलीपैड पर उनके आगमन पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान हैलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी व समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों से बच्चों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  लूट से लेकर नशे के कारोबार तक पुलिस का शिकंजा, अंतरराज्यीय लुटेरा व स्मैक तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!