ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस की तत्परता और दो स्थानीय नागरिकों की ईमानदारी से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान से भरा बैग महज कुछ घंटों में उसके मालिक को सकुशल वापस मिल गया।

बैग मिलने पर यात्री ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई और नागरिकों की ईमानदारी की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला निवासी डूंगर सिंह ने 27 जून की रात थाना मुखानी में सूचना दी कि सफर के दौरान उनका बैग कहीं छूट गया है। बैग में तीन मोबाइल फोन, ₹24 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य जरूरी सामान रखा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने तत्काल चीता मोबाइल टीम को तलाश में लगाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर टेंपो की पहचान की और उसके रूट का पीछा किया। जांच के दौरान पता चला कि कालाढूंगी रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पास बैग प्रदीप कुमार सागर और अतुल प्रताप सिंह को मिला था। दोनों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग थाना मुखानी में जमा करा दिया।

थाने में डूंगर सिंह की मौजूदगी में बैग की जांच की गई, जिसमें तीन मोबाइल फोन, ₹24 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला।

पुलिस ने बैग उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर डूंगर सिंह ने मुखानी पुलिस और दोनों ईमानदार नागरिकों का तहेदिल से धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में भूमि घोटालों पर बड़ा एक्शन: 77 मामलों की समीक्षा, 30 में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!