ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मैक्स पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, एक श्रद्धालु की मौत, दो गंभीर घायल

 एक दर्दनाक सड़क हादसे में धारी देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ से भारी बोल्डर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के अनुसार, 28 जून 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना मिली कि सतपुली से लगभग चार किलोमीटर आगे एक मैक्स यात्री वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली से धारी देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में 45 वर्षीय श्रीकांत, मूल निवासी केरल एवं वर्तमान निवासी दिल्ली, की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं वाहन चालक सरनजीत (61 वर्ष) निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली तथा उदय (40 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल एवं वर्तमान निवासी दिल्ली, गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसडीआरएफ टीम ने घायलों और मृतक को तत्काल हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली पहुंचाया। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है, जबकि मृतक के शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 जून 2017
error: Content is protected !!