ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भोटियापड़ाव क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपी दबोचे गए, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भोटियापड़ाव क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, ₹2,000 की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी प्रदीप सिंह बोरा ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवकों ने उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल फोन व ₹2,000 लूट लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभय सिंह उर्फ उड़ी निवासी राजपुरा, हल्द्वानी तथा रवि रौतेला निवासी फूलचौड़, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, ₹2,000 की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल ब्लॉक में डायरिया का प्रकोप;स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें ज्योलिकोट और बेलुवाखान पहुंचीं, पानी व ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए

You missed

error: Content is protected !!